बेनीपट्टी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत बेहटा पश्चिम टोल से 90 बोतल नेपाली सोफिया शराब के साथ एक धंदेबाज को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान बेहटा पश्चिम टोल निवासी भोगी यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या गश्ती के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेहटा पश्चिम टोल पर शराब का कारोबार घर मे रख कर किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल करवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने उक्त जगह पर छापेमारी किया, जहाँ से सूटकेस में छिपा के रखा गया 90 बोतल नेपाली सूफिया शराब बरामद हुआ।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि सूचना पर फौरन कारवाई की गई। पुलिस की एक विशेष छापेमारी टीम, जिसमें एसआई रामचन्द्र प्रसाद, एएसआई शेष नाथ प्रसाद व पुलिस बल को लगाया गया था, जहाँ से 90 बोतल में 27 लीटर नेपाली सोफिया शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
