• सर्व कल्याण हेतू भगवान बलभद्र पूजन महोत्सव आयोजित
• धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
• भगवान बलभद्र की प्रतिमा बना आकर्षण का केन्द्र
जयनगर, मधुबनी।
मधुबनी जिला जयनगर में कलवार सेवा समिती के तत्वाधान में आयोजित कलवार जाती के कुल देवता श्री बलभद्र भगवान जी के जयंती के शुभ अवस्था पर पूजन महोत्सव मेन रोड स्थित निजी विवाह भवन परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर रथ पर सवार भगवान बलभद्र की झांकी और ढोल नगारा के साथ कलवार समाज के सैकड़ों श्रद्धालुभक्त जन हाथों में बलभद्र ध्वज लिए हुए बलभद्र भगवान की जयकारों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूजन कार्यक्रम स्थल से प्रारम्भ होकर क्षेत्र में भर्मण करते हुए कमला नदी में जल कलशों में जल बोझकर पुनः क्षेत्र भर्मण करते हुए पूजन कार्यक्रम स्थल में कलशों को स्थापित किया गया। श्री बलभद्र भगवान की जयकारें उद्घोष से क्षेत्र गुंजयमान और क्षेत्र भक्ति में मय का माहौल हो गया।
पंडित राजू तिवारी के द्वारा यजमानों के साथ भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम, जिन्हें बलभद्र के नाम से जाना जाता है। उनकी मनमोहक प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। पूजन के पश्चात स्वजातीय सम्मेलन हुआ और भगवान बलभद्र की कथा लीला पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। संध्या में भक्ति गीत संगीत नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत संगीत नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बुजुर्गों, स्वजाति के सामाजिक कार्यकर्ताओं को पागज़ चादर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
भक्ति संगीत मय भजन कीर्तन, बलभद्र वंदना, महाआरती, विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया।
कलवार सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के माध्यम से सर्व कल्याण, व्यवसाय और देश की तरक्की विश्व मे शांति महामारी से बचाव की कामना और सभी के मंगल कामना को लेकर यह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित की गई है। हम सभी संकल्प लें, कि समाज को शिक्षित बना कर नशापान नहीं करने, आपसी सौहार्द बनाये रखने, पीड़ित और निःसहाय की निःस्वार्थ भाव सेवा करने, देश के लिए एकता, धर्म और सत्कर्म के मार्गो पर चलने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में गणेश जायसवाल, अमित प्रसाद(पिंटू), मनीष जायसवाल, संत जायसवाल, दीपक जयसवाल, सुनील जायसवाल, कलम कपूर(लालू गुप्ता), रणजीत चौधरी(मंटू), संतोष साह, सत्येंद्र जायसवाल, मनीष प्रसाद, विजय प्रसाद, शम्भू प्रसाद, शिव कुमार प्रसाद, कारी साह, गुड्डू प्रसाद, चंदन कुमार छोटू, विनोद गुप्ता, भोला साह समेत कलवार सेवा समिति समेत कई सदस्य काफी सक्रिय दिखे।
हजारों की संख्या में कलवार सेवा समिति के महिला, पुरुष, युवा, युवतियों बच्चों ने धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में भाग लिया।

