जयनगर, मधुबनी।
भाकपा-माले का प्रखंड व जिला सम्मेलन से पूर्व विभिन्न पंचायतों में पार्टी शाखा सम्मेलन आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में जयनगर प्रखंड के देवधा मध्य व देवधा उत्तरी पंचायत में तीन शाखा सम्मेलन सम्पन्न शाखा सचिव बने शाबीर, नईम व नजमुद्दीन बनाये गए।
जयनगर, देवधा में पार्टी सदस्यों का कॉ० रशीद के अध्यक्षता सम्मेलन आयोजित किया गया। देवधा मध्य एवं देवधा उत्तरी पंचायत के पार्टी सदस्यों ने भाग लिया।
इस सम्मेलन में पार्टी विस्तार व जनसमस्याएं को चिन्हित कर जनांदोलन चलाने का निर्णय लिया गया, और सर्वसम्मति से पार्टी शाखा नम्बर 1 का सात सदस्यीय शाखा कमिटी गठन कर शाखा सचिव नईम को चुना गया। शाखा नम्बर 2 का सात सदस्यीय कमिटी की गठन कर शाखा सचिव नजमुद्दीन को चुना गया। शाखा नम्बर 3 का नौ सदस्यीय शाखा कमिटी की गठन कर शाबीर को शाखा सचिव चुना गया।
सम्मेलन स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवधा कम्युनिस्ट आंदोलन का गढ़ रहा है। इस लिए स्थानीय ज्वलंत मुद्दों को चिन्हित कर और पुराने कम्युनिस्ट विचारधारा से प्रभावित लोगों से संपर्क कर सक्रिय किया जाएगा तथा जमीन आवास राशन कार्ड बिजली/फ्री पैड मीटर सहित अन्य मुद्दों का निदान हेतु चरणबद्ध आंदोलन चलाने की घोषणा की।
इस सभा को शाबीर, रशीद ईसा, नईम तैयब, नजमुद्दीन, अबुल याकूब, नसीम मोकिम सहित अन्य ने संबोधित किया।

