बेनीपट्टी, मधुबनी।
शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में गुरुजनों के सम्मान में छात्रों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर ज्ञान का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाईजी एजुकेशन प्वाइंट, उच्चैठ दुर्गा स्थान में छात्र छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया, जिसमे सभी बैच के अलग-अलग छात्रों ने शिक्षकों से केक कटवाया और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। वही कोचिंग के संचालक दीपक यादव ने बताया की देश के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से जब उनके जन्म दिवस किस तरह मानने की बात पूछी गई तो उन्होंने शिक्षक दिवस के रूप में मानने की अपील की और तब से शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा। वही शिक्षक पंकज कुमार ने बताया की हमारे स्टूडेंट और शिक्षको के बीच भाई बहन और अविभावक का रिश्ता को मानते हुए बच्चों को अनुशासन और ज्ञान प्रदर्शन का बात सिखाया जाता है। हालांकि छात्र छात्राओं ने भी शिक्षकों में प्रति अपनी अनुशासन और व्यवहार को अविभावक के सामान बताया। छात्रा नीतू कुमारी ने कहा उक्त कोचिंग पर छात्र छात्राओं को शिक्षा और समाज के रितिरिवाज और के साथ उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार किया जाता है जिसका परिणाम उन्होंने मैट्रिक एग्जाम जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
