बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगह बिस्फी पुलिस ने छापेमारी की। जिस दौरान गुप्त सूचना के आधार बिस्फी थाना अध्यक्ष के नृतुत्व में कई जगह छापेमारी की गई, जहां 33 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ सिमरी गांव निवासी पप्पू मिश्रा को बिस्फी पुलिस ने धर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार पप्पू मिश्रा द्वारा पक्का के मकान से शराब के कारोबार करते रहे है, जहां बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय ने दलबल के साथ छापेमारी कर मकान की तलाशी की, जिस दौरान घर से शराब बरामद कर कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। वही सलेमपुर गांव निवासी रमेश यादव के मेवशी घर मे शराब होने की सूचना मिली, जहां पुलिस ने शराब रमेश यादव के मवेशी घर से 28 बोतल नेपाली एवं अंग्रेजी शराब बरामद की। वही पुलिस को देख रमेश यादव फरार हो गए, जिस पर मध्य निषेध अधियम के तहत प्राथिमिकी दर्ज कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
