मधुबनी।
मधुबनी शहर के वाट्सन प्लस टू विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार साहु एवं माता ललिता देवी के पुत्र संजय भारती ने नीट-2022 की परीक्षा के अपने तीसरे प्रयास में 3193वां रैंक लाकर विद्यालय सहित जिले का नाम रौशन किया है। मधुबनी जिला के बाबूबरहि प्रखंड के रौआही गाँव के मूल निवासी है।
छात्र संजय बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। वर्ष 2018 की मैट्रिक परीक्षा में 387/500(77.4%) अंक लाकर वाट्सन हाईस्कूल के विद्यालय टॉपर छात्र बने थे। संजय ने बताया कि भविष्य में एक सुयोग्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता, दादा, चाचा, गोल इंस्टिटूटे एवंं अपने दोस्तों को दिया है।
इनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजित कुमार साहु, डॉ० रामसेवक झा, विनय कुमार, अशोक कुमार, हेमंत कुमार झा सहित अन्य शिक्षको ने बधाई दी है और इनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।
