मधुबनी।
मद्य निषेध विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के तहत जिले भर से छह शराब तस्कर एवं 63 शराबी को गिरफ्तार किया गया। ये जानकारी खुद उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद ने दी है। उत्पाद अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष छापेमारी अभियान में दरभंगा के उत्पाद विभाग की टीम भी शामिल थी, जिसमें मधुबनी जिले भर से कुल 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सदर इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, इंस्पेक्टर सिद्धार्थ कुमार, एसआई बबलू कुमार, एसआई अविनाश कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल के सहयोग से हुई ये सभी गिरफ्तारी हुई है।
