लदनियां,मधुबनी।
मधुबनी जिला के लदनिया प्रखंड के डलोखर पंचायत के मिर्जापुर गांव में मोहम्मद सलमान के घर पर गुरुवार को पीएफआई एजेंट होने को लेकर एनआईए टीम के द्वारा की गई छापेमारी।
बताते चलें कि एनआईए टीम मिर्जापुर गांव के नशाद टोल मोहम्मद सलमान, उम्र-25 वर्ष के घर पर पहुंची,तो मोहम्मद सलमान के घर ताला लगा हुआ था, जिसके बाद एनआईए की टीम घर के आसपास के लोगों से पूछताछ कर घर के गेट पर लगे ताले को खुलवाया। जिसके बाद घर की तलाशी ली गई, लेकिन एनआईए टीम को मोहम्मद सलमान के खिलाफ ऐसे कोई भी कागजात नहीं बरामद हुए, जिससे यह पुष्टि नहीं हो सके कि मोहम्मद सलमान पीएफआई संगठन से तालुकात रखते हो।
मोहम्मद सलमान के आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि मोहम्मद सलमान की पिता की मृत्यु हो रखी है। मोहम्मद सलमान तीन भाई में से सबसे छोटा भाई है और वह पटना में रहकर पढ़ाई करता है।
वही एनआईए की दूसरी टीम डलोखर पंचायत के बलुआहा टोला के मोहम्मद अंसार उल हक के घर पर एनआईए की टीम पहुंच कर छापेमारी की जहां छापेमारी की गई है।
बताते चलें कि अंसार उल हक दरभंगा में रहकर टीचर ट्रेनिंग पूरी की है।
जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से एनआईए की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर पीएफआई एजेंट के घर पर की छापेमारी। हालांकि इस तरह की छापेमारी से चर्चाओं का आम लोगों में माहौल बना रहा, और कई कयास भी लगाए जा रहे थे।
