राजनगर,मधुबनी।
मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर बजार इस्थित सुगौना मोर के समीप भूमि इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के काउंटर से मोबाईल झपटा मार कर चोर फरार चोर कों ग्रामीणों ने धर दबोचा। वही आक्रोषित स्थानीय ग्रामीणों ने चोर कों जम कर पिटाई की कर दी। मौके वरदात पर स्थानीय संववादाता पहुँच कर आक्रोषित लोगो बात करते हुए माँव लिंचिंग की घटना होने से बचाया, साथ ही स्थानीय थाना पुलिस थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार को इसकी सुचना मोबाईल पर दिए। मौके वरदात पर राजनगर थाना पुलिस के एसआई रामप्रीत यादव अपने सस्त्र बल पहुँच कर पकड़े गए चोर कों ग्रामीणों ने पुलिस हवाले किया, एवं मौके पर आक्रोषित लोगों की भीड़ को शांत कराया। गिरफ्तार चोर से पूछताछ पर अपना नाम मो० तौकीर उम्र लगभग चौवीश वर्ष, पिता-चाँद जहिर, साकिन-गीदरगंज वार्ड 1 मदना थाना अंधराठाढ़ी जिला मधुबनी के रूप हुई हैँ।
व्यवसाय भोगेन्द्र चौधरी पिता शिव चौधरी ने बताया मैं अपने प्रतिष्ठान पर दुकान पसार रहे थे, तभी मोबाईल काउंटर पर रख कर चार्जर कर रहा था।
उसी दौरान मेरे दुकान दोनों युवक आया पलक-झपकते मोबाईल ले कर भाग निकले। उसका पीछा कर लगभग पचास मीटर की दुरी ग्रामीणों के सहयोग उसे पकड़ लिया गया, और काउंटर चुराए गए मोबाईल पकड़े गए युवक के पास बरामद कर लिया गया।
इस मौके पर स्थानीय समाज सेवी व पत्रकार सुजीत गुप्ता ने भी काफी मदद की प्रशासन की और भीड़ को समझा कर शांत कराने में पुलिस की मदद की।
