• कॉलेज प्रशासन ने मांग पत्र लेकर आश्वासन देते हुए जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया
जयनगर, मधुबनी।
मधुबनी जिला के जयनगर डीबी कॉलेज के परिसर में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के डी.बी. कॉलेज जयनगर इकाई के द्वारा छात्र हित के 12 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया। कॉलेज प्रशासन के साथ सार्थक पहल वार्ता के पश्चात भूख हड़ताल पर बैठे ऋषि कुमार और अमित कुमार एवं यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को मांग पत्र सौंपा और कॉलेज प्रशासन ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल बैठे अनशनकारियों का भूख हड़ताल समाप्त कराया। मांगो में स्नातक स्तरीय पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा घोषित सभी वर्गों के छात्राओं व एससी एसटी वर्ग के छात्रों का मुफ्त शिक्षा महाविद्यालय में लागू करने। कॉलेज में वर्ग संचालन सुचारू रूप से अबिलम्ब प्रारंभ करने, परित्याग प्रमाणपत्र सहित मूल प्रमाणपत्र आदि कागजों को कार्यालय से प्राप्त करने की प्रक्रिया अति जटिल है, उसे सरल किया जाय एवं उपरोक्त कागजात प्राप्त करने में ऑनलाइन के बहाने काफी पैसा मांगा जाता है, जो कि एक निम्न आर्थिक पृष्ठभूमि के छात्र/छात्राओं के लिए वहनीय नही है कृपया उसे कम किया जाय। सभी विभागों में बिजली और उत्तम पानी की व्यवस्था तुरंत किया जाय। भवनों की अवसंरचना को ठीक किया जाय। नए पुस्तकालय का निर्माण किया जाय एवं आधुनिक पुस्तकों की व्यवस्था कि जाय। इंटरमीडिएट के टेस्ट परीक्षा के नाम पर ₹100 लिया जा रहा है, यह अबैध है इसे बंद किया जाय और छात्रों से लिए गए राशियों का हिसाब देने। बीबीए और बीसीए एवं पीजी की पढ़ाई चालू करवाने। एनसीसी और सेना की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए कॉलेज के ग्राउंड में अच्छे रनिंग ट्रैक का निर्माण करवाने। कॉलेज परिसर में छात्र छात्राओं के लिए पब्लिक टॉइलट का निर्माण तुरंत करवाया जाय और बने हुए टॉइलट का नवीनीकरण कर अबिलम्ब चालू करने। कॉलेज के चारो ओर लगभग बाउंडरी टूट गयी है, इसे अभिलम्ब नवीनीकरण करने समेत अन्य मांगे शामिल है।
जानकारी के मुताबिक एलएमएनयू प्रशासन के निर्देश के आलोक में डी.बी. कॉलेज प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य महोदय डॉ० नंद कुमार और कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ० शैलेश सिंह सर द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कराया गया।
