बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड बीआरसी भवन के परिसर में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीइओ विमला कुमारी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रधान राजेश कुमार झा ने किया। इस मौके पर प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भैरवा के छात्रा आसना प्रवीण, शालिनी कुमारी, कुशेश्वर कुमार, मुकेश कुमार, लक्ष्मीनिया कुमारी, मोहम्मद अकदस आइसा बानो शामिल है। वही नौवीं से 12वीं क्लास के बच्चों में आशु भाषण मे नंदनी कुमारी, पेंटिंग में आकिब, कोर्स वर्ल्ड में कृष कुमार साह, स्पेलिंग में साईरस कुमार एवं सातवीं एव आठवीं क्लास में आशु भाषण में दीपा कुमारी, पेंटिंग में लवली कुमारी, और कोर्स वर्ल्ड में आयशा परवीन, स्पेलिंग में आशीष कुमार, निबंध में आशीष कुमार एवं क्विज प्रतियोगिता मे आकाश कुमार मंडल शामिल है। सभी विजेता प्रतिभागी को कॉपी, कलम, अजार वर्क्स सहित कई महत्वपूर्ण सामान देकर पुरस्कृत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए बीइओ विमला कुमारी ने कहा कि तरंग मेला उत्सव का आयोजन का उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभाओं को उभारना है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के कई छात्र राज्य स्तर पर विजय प्राप्त की है, सभी को आगे भी विजय प्राप्त करने की शुभकामना दी।
इस मौके पर शत्रुघ्न राय, विजेंद्र कुमार मिश्र, मो० अल्तमस, नागेंद्र कुमार यादव सहीत कई लोग उपस्थित थे।
