बिस्फी, मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सिसई गांव में कोर्ट के आदेशानुसार बिस्फी सीओ द्वारा बल पूर्वक अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। इस दौरान जिला से भी बल की प्रतिनयुक्ति की गई थी।
वही सीओ श्रीकांत सिन्हा ने बताया कि सिसई गांव निवासी राम फल मंडल, राम प्रीत मंडल ने किशोरी मंडल, महेंद्र मंडल, राजेन्द्र मंडल, हरेंद्र मंडल के विरुद्ध सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने को लेकर कोर्ट में मामला दर्ज किया गया था, जिसका खाता नंबर 70 एवं पुराना केसरा संख्या-189 सहित पर बुलडोजर से अतिक्रमण को खाली करवाया गया। जिसमे मजिस्ट्रेट सह सीओ श्रीकांत सिन्हा ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार अतिक्रमण को बल पूर्वक खाली करवाया गया, जिसमें अतिक्रमण कारी को कई बार खाली करने को लेकर नोटिश दी गई थी। इसके बाबजूद भी खाली नही करवाया गया, जिसके बाद बिस्फी थाना अध्यक्ष राज कुमार राय, औंसी ओपी प्रभारी हरिद्वार शर्मा, पतौना ओपी प्रभारी प्रह्लाद शर्मा सहित पुलिस बल के द्वारा अतिक्रमण खाली करवाया गया।
