बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रविंद्र नाथ शर्मा ने की। जबकि सभा का संचालन अवकाश प्राप्त विद्यालय प्रधान शिव शंकर राय ने किया।
इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक उदेश्वर यादव के तैल चित्र पर उपस्थिति लोगों ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी, एवं उनके व्यक्तित्व कृतित्व की भूरी भूरी प्रशंसा की। लोगों ने उनके द्वारा शिक्षण कार्य में किए गए कई अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्य की चर्चा की, और उन्हें याद किया। इस मौके पर सांसद अशोक कुमार यादव, स्थानीय विधायक हरि भूषण ठाकुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विमला कुमारी व महेश पासवान, शत्रुघ्न राय, नागेंद्र यादव, नागेश्वर कुवर, पूर्व मुखिया शालिग्राम यादव, विद्यालय प्रधान वीणा कुमारी, महेश कुमार यादव, लल्लन यादव, बीरेंद्र कुमार, देवेंद्र प्रसाद यादव, बाबू साहेव, नरेश यादव, देव कुमार यादव, संतोष कुमार मंडल, राजेश कुमार, हरिनारायण यादव, योगेंद्र यादव, राजू कुमार सहित भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
