कलुआही,मधुबनी।
मधुबनी जिले के कलुआही हाई स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक विजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से राजेश्वर राय को प्रखंड अध्यक्ष के पद पर चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजद के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर शंभू प्रसाद यादव ने बताया कि राजेश्वर रॉय को प्रखंड अध्यक्ष बनने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
बैठक में नागेंद्र प्रसाद मंडल, मिथिलेश कुमार, रिजवान अंसारी, ब्रह्मदेव यादव, विष्णु देव यादव, राम कुमार चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को बधाई दिया।
