मधुबनी।
मधुबनी मुख्यालय के नजदीक रघुनी देहट और हरी नगर क्षेत्र को नगर निगम में शामिल नहीं किए जाने के खिलाफ लोगों मे गुस्सा फुट पडा़ हैं।
इसे लेकर आक्रोशित लोगो ने मधुबनी स्टेशन के समीप नगर विकास मंत्री का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियो द्बारा जमकर नारेबाजी की गई।
बता दे की मधुबनी नगर परिषद अब नगर निगम हो गया हैं। नगर निगम बनने के बाद नये परिसीमन मे रघुनी देहट एवं हरिनगर को शामिल नहीं किए जाने को लेकर लोगो मे उबाल हैं।
प्रदर्शन मे शामिल लोगो ने बताया की मगरोनी उतरी पंचायत के 3 वार्ड और रघुनी देहट के 8 से 13 वार्ड को इसमें शामिल नहीं किए जाने के खिलाफ नगर विकास मंत्री का पुतला दहन किया गया हैं।
बताते चले की लोगो ने शंकर चौक से स्टेशन चौक तक नगर विकास मंत्री का अर्थी जुलूस निकाला और फिर बाद में स्टेशन चौक पर उसका पुतला दहन किया।
दोनों क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जारी अधिसूचना में इन दोनों एरिया को नगर निगम में शामिल किया गया था।
इसके बाद साजिश के तहत इन दोनों एरिया को नगर निगम से हटा दिया गया है, जो यहां के लोगों के साथ अन्याय है। जब तक सुधार होकर नगर निगम मे शामिल नहीं किया जाता हैं, तब तक स्थानीय लोग चरणबद्ध आंदोलन करते रहेंगे।
मौके पर संजय झा, सोनू मिश्रा, मोहम्मद जफरुल, श्रवण ठाकुर, फागुनी सदाय, शंकर सदाय, जिनी सदाय, श्रवण शर्मा, राजेश शर्मा और अन्य लोग थे।
