मधुबनी।
मधुबनी नगर के क्रिएटिव पब्लिक स्कूल गौशाला रोड में शिक्षा प्रकोष्ठ के विशेष बैठक शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष श्याम नंदन लाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया इस बैठक के मुख्य अतिथि झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल रहे। सर्वप्रथम सांसद आर.पी. मंडल का स्वागत मिथिला पेंटिंग, फूलमाला व पाग दुपट्टा से शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष श्याम नंदन लाल के द्वारा किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए झंझारपुर के सांसद आर.पी. मंडल ने कहा शिक्षा के बगैर समाज अधूरा है हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए साईकिल योजना,पोशाक योजना,छात्रवृति योजना, स्टूडेंट के लिए क्रेडिट कार्ड आदि विभिन्न तरह की योजना चलाकर शिक्षा जगत में अलख जगाने का काम किए। इसका सार्थक परिणाम भी सामने है। उन्होंने कहा की समाज के वैसे वर्ग जो अभी भी शिक्षा जगत से दूर है, लाभ से वंचित है उन्हें जगाकर समाज के मुख्यधारा से जोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को धरातल पर उतराने की जरूरत हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ० संजीव कुमार झा ने कहा कि जब तक निचले स्तर के युवा साथियों को हम संगठन से नहीं जोड़ेंगे, तब तक मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को निचले स्तर तक पहुंचाना संभव नहीं है। मैं आशा करता हूं आग्रह करता हूं अपने सभी शिक्षक साथियों से आप हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चले एवं संगठन की मजबूती पर बल देते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से नीतीश कुमार के कार्यों को धरातल पर उतारने का काम करेंगे।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज बहुत ही हर्ष एवं गर्व का विषय है, जो हमारे सांसद आर.पी. मंडल को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह “ललन बाबू” के द्वारा उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनयन किया गया। मैं शिक्षा प्रकोष्ठ के सभी साथियों से आग्रह करूंगा कि आप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को शिक्षित वर्ग के माध्यम से धरातल पर उतारने का काम करेंगे।
इस अवसर पर नर्मदेश्वर मिश्र हेम,रविंद्र चौधरी,अनिल कुमार दास, योगेंद्र मंडल, कृष्णदेव महतो,अजय कुमार झा,हरी नारायण मंडल,बद्री नरायण राम,टिंकू कसेरा, अशोक चौरसिया,अविनाश कुमार गॉड,महताब आलम,आफताब ,जय प्रकाश झा,किशोरी पासवान,तौहीद आलम,मुकेश कामत,अरविंद कुशवाहा, मोहम्मद नौशाद,चतुर्भुज झा,त्रिलोचन पासवान,राकेश तिवारी,आनंद कुमार आदि साथी मौजूद थे। मंच संचालन रविंद्र कुमार चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यालय प्रभारी भरत चौधरी ने किया।
