बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय परसौनी की छात्रा दीपा कुमारी ने आशु भाषण में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे प्रखंड और जिले का नाम रोशन की है। इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामना देने वालों में बीईओ विमला कुमारी एवं महेश पासवान, शत्रुघ्न राय, सतीश चंद्र झा, राणा प्रताप, नूर आलम, राजीव कुमार झा, अशोक साफी, भोगेन्द्र यादव, मो० अल्तमश, सुदी लाल यादव, मनोज कुमार मंडल, दिनेश यादव, विभा कुमारी, उषा कुमारी, विकास ठाकुर, सुधीर मंडल,शालिनी कुमारी विजेंद्र कुमार मिश्र, मो० फैयाज सहित कई लोग शामिल है।
जानकारी हो कि जिला स्तर पर आयोजित तरंग मेला उत्सव के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने निबंध, आशु भाषण, पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता, स्पेलिंग की कंपटीशन सहित कई विद्यओं में भाग ली थी। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान स्वागत गान भी इसी विद्यालय के छात्रा नंदनी, दीपा, मनीषा, राधा कुमारी, के द्वारा प्रस्तुत किया था। वहीं स्वस्तिवाचन विद्यालय प्रधान राजेश कुमार झा ने किया। इन सभी प्रतिभागियों को डीपीओ राजेश कुमार मिश्रा ने सभी को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमंडल स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा, इसलिए उन्हें कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।
