खुटौना, मधुबनी।
राजद के नवनिर्वाचित खुटौना प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन को चुने जाने पर लोगों में खुशी की लहर है।
बता दें कि पिछले दिनों खुटौना आइबी में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव होना था, जिसमें वोटिंग के लिए काफी गहमागहमी हुआ था। स्थिति को भांपते हुए जिला से आए पर्यवेक्षक सुनील मंडल में वोटरों को दो भागों में बांट कर संख्या देख सद्दाम हुसैन का पलड़ा भारी देखा। तत्पश्चात पर्यवेक्षक श्री मंडल ने शुरु हुसैन को मनोनीत पत्र सौंप दिया।
इस आशय की जानकारी पर्यवेक्षक श्री मंडल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से हुई है। पार्टी के कार्यकर्ता समेत बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुशेश्वर यादव, रामेश्वर भारती, विधायक प्रतिनिधि भरत मंडल, रामानंद बनैता, राम लखन यादव, विश्वजीत, जबिंदेश्वर यादव, रामाशीष पासवान, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद तजम्मूल, रामप्रकाश यादव, मोहम्मद नसीम, अब्दुल मजीद समेत दर्जनों लोग बधाई दी है।
