जयनगर, मधुबनी।
बिहार के पटना में ऐतिहासिक गाँधी मैदान में देश बचाओ जुलुम मिटाओं रैली का आयोजन में जयनगर से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक पार्टी कार्यालय जयनगर में की गई।
मीडिया को जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए कुमार राणा प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 21/09/2022 को पटना के लिए जयनगर रेलवे स्टेशन से 08 बजे धुरियान ट्रेन से रात्रि में प्रस्थान करेगी।
इस बैठक में पर्यवेक्षक कॉमरेड रामजी यादव, कॉमरेड शशिभूषण प्रसाद के उपस्थित में बैठक प्रारंभ की गई बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड उपेन्द्र यादव ने की।
इस बैठक में पार्टी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह ने रिपोर्ट पेश किया तथा ऐतिहासिक रैली में अधिक से अधिक जनता को जोड़ने का काम सभी साथियों को करना है।
इस बैठक में कॉमरेड चन्देश्वर प्रसाद, मो० अली हसन,पवन कुमार यादव, सुकेन्द्र प्रसाद, मो० शकील, रामचरित दास, गुरुशरण मंडल, भोला साह,शिव कुमार यादव, रत्नेश्वर प्रसाद,राम सागर के अलावे अन्य साथियों ने अपनी विचार रखा तथा सगठन मजबूत करते हुए रैली की तैयारी में सभी साथी एक एकजुटता जाहिर करते हुए रैली में भाग लेने की बात कही।
