मधुबनी।
मधुबनी शहर स्थित आरके कॉलेज छात्र संघ कार्यालय में अनुसूचित जाति/जनजाति संगठन के द्वारा एक प्रेस वार्ता किया गया। जिसमे कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा सविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा का अपमान करने का आरोप लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष संजय पासवान एवं छात्र संघ सह अंबेडकर कल्याण छात्रावास के नायक राहुल पासवान ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा की छात्र संघ के अथक प्रयास के बाद पूरे बिहार में सिर्फ आरके कॉलेज परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर का प्रतिमा पूर्व के प्रधानाचार्य डॉ० अनिल मंडल के कार्यकाल में मंगवाया गया। लेकिन प्रतिमा का लोकार्पण से पहले ही उनका तबादला हो गया, जिसके कारण प्रतिमा जस का तस रखा हुआ है।
वही युवा लोजपा जिला अध्यक्ष आलोक देवराज ने कहा की पूर्व के प्रधानाचार्य के तबादले के बाद नव पदस्थापित प्रधानाचार्य के रूप में फूलों पासवान ने जब पदभार संभाला, तो उनसे भी छात्र संघ के शिष्टमंडल ने मुलाकात कर कई बार शेड निर्माण कर प्रतिमा लोकार्पण के लिए आग्रह किया गया। लेकिन प्रधानाचार्य ने टालमटोल कर मुद्दा को अनदेखा करते रहे। जिसका परिणाम यह है की बाबा साहेब का प्रतिमा लगभग चार माह से महाविद्यालय के अंदर खुले आसमान के नीचे लावारिस स्थिति में पड़ा हुआ है। संगठन के बेनीपट्टी अनुमंडल अध्यक्ष निरंजन पासवान ने कहा प्रधानाचार्य का बाबा साहेब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा की जिस बाबा साहेब के लिखे संविधान के बौदौलत आज वो प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त है। उस बाबा साहेब को आज भूल गए। इससे साफ जाहिर होता है की प्रधानाचार्य फूलों पासवान दलित विरोधी मानसिकता के भी है। यदि वो बाबा साहेब के विचारधारा को मानते, तो आज प्रतिमा लावारिस स्थित नही रहता। बैठक में उपस्थित अनुसूचित जाति जनजाति संगठन के नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दिया की यदि अविलंब शेड निर्माण कर बाबा साहेब की प्रतिमा का लोकार्पण नही किया गया, तो प्रधानाचार्य के खिलाफ अनिश्चित कालीन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर संजय पासवान, राहुल पासवान, आलोक देवराज, दयानंद साह, निरंजन पासवान, मनीष पासवान, सुनील पासवान सहित संगठन अन्य सदस्य मौजूद थे।
