मधुबनी।
गुरुवार को बिहार ग्राम रक्षा दल के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दास और प्रांतीय अध्यक्ष सिकेंद्र पासवान के नेतृत्व में शीर्ष मंडल ने पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम से मुलाकात कर आमंत्रित किया।
वही जिलाध्यक्ष ने बताया की संगठन के द्वारा आगामी 22 सितंबर को रविन्द्र नाथ टैगोर पटना में प्रांतीय महा सम्मेलन का आयोजन होना है, उसी कार्यक्रम में उन्हें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। साथ ही मंत्री को संगठन द्वारा किए गए कुशल कार्य का कागजात भी उपलब्ध करवा दिया गया है। हालांकि मंत्री ने आश्वासन दिया गया है कि सभी कागजातों का अवलोकन करेंगे और आपके मंच पर यथा संभव आप सबों के हित में कार्य करूंगा।
इस मौके पर महामंत्री विजय साह, राकेश पासवान, कैलाश साह, रवि कुमार महतो, नीतीश कुमार यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
