मधुबनी।
आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष शंकर झा के उपस्थिति में जिला कार्यालय में हुआ। जिसमे सेवा पखवाड़ के तहत 17सितम्बर से 02अक्टूबर 2022 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा सुशासन और गरीव कल्याण के प्रति संकल्पित है। प्रधानमंत्री के नीतियों एवं कार्यक्रम सेवा एवं गरीव कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देशवासियो ने अनुभव किया है, एवं उनके प्रति समाज में सभी वर्गो में व्यापक जनसमर्थन है। ये बातें जिला अध्यक्ष शंकर झा ने बताया।
वही, नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी ने बताया की हम सब के लिए यह प्रसन्ता का बिषय है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17सितम्बर को है। हम सभी कार्यकर्त्ता समाज के साथ मिल करके उनके जन्मदिवस को सेवाभाव विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवारा के रूप में मनाने जा रहे हैं। इस तरह हमलोग प्रधानमंत्री की दीर्घआयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते है।
वही नगर प्रभारी राधा देवी ने विस्तार पूर्वक कार्यक्रम के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र राउत, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, बुध्जीबी प्रकोष्ट के जिला संयोजक धुर्बनारायण त्रिपाठी, व्यपार प्रकोष्ट के जिला संयोजक बिष्णु कुमार राउत, नगर के पूर्व अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, नगर महामंत्री अरुण रॉय, नगर उपाध्यक्ष अशोक राम,
शंकर झा, बद्री रॉय, कुणाल कुमार, गगन कुमार, मिथुन गुप्ता, रत्नेश श्रीवास्तब, चिंटू शुक्ला, मिथुन गुप्ता, उमेश प्रसाद मौजूद रहे।
