बिस्फी,मधुबनी।
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के पतौना ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओपी क्षेत्र के मुरलियाचक गांव निवासी सुरेंद्र राय के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया, जिसके बाद सुरेंद्र राय को पुलिस गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत पतौना ओपी अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज सुरेंद्र राय पूर्व में भी शराब कारोबार में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि शराब को जप्त कर धंधेबाज के विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
