कलुआही,मधुबनी।
मधुबनी जिले के कलुआही थाना की पुलिस ने शुक्रवार को नशे की हालत में दो पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी देते हुए कलुआही के थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया की कलुआही से लोहा जाने वाली एनएच-105 पर जीवछ पूल के नजदीक दो व्यक्ति तेतर सहनी एवं देवेन्द्र सहनी दोनों नशे में धुत होकर सड़क पर चल रहे यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। गस्ती दल की गाड़ी जा रहा था। तुरंत करवाई करते हुए गश्ती दल की गाड़ी में दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच करवाया। मेडिकल जांच शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में निर्मल सिंह के बयान पर कांड दर्ज की गई है।
