कलुआही/मधुबनी।
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्म) मधुबनी के द्वारा प्रखंड के टीपीसी भवन में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख महेश चंद्र सिंह, आत्मा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवम् प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमे किसानों को खेती की नई तकनीक के बारे में तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार और नोडल कृषि समन्वयक अजीत कुमार चौधरी के द्वारा जल जीवन हरियाली, जलवायु अनुकूल कृषि, सुखापस्त क्षेत्र हेतु वैकल्पित खेती, उद्यानिक फसल, मत्स्य पालन एवम् पशुपालन सहित अन्य खेती की गुर को बताया गया। वही प्रखंड प्रमुख ने विभागीय कर्मी को निर्देशित देते हुए कहा की आत्मा में चल रहे सभी योजनाओं के बारे में पात्र किसानों को लाभ दिलाए और उनके समस्या को सुनकर हाल करने को कहा गया।
इस मौके पर पंचायत समिति महबूब आलम, जीतन यादव किसान सुनील कुमार चौधरी, श्रीकांत यादव, अशोक साह, मनोज कुमार ठाकुर, कमलेश कुमार यादव, संजीव यादव, गंगा प्रसाद महतो सहित अन्य मौजूद थे।
