मधुबनी।
छात्र संघर्ष समिति के द्वारा आर.के. कॉलेज, मधुबनी में शहीद परमेश्वर यादव का शहादत दिवस समारोह मनाया गया। शहादत दिवस समारोह की अध्यक्षता छात्र संघर्ष समिति के महाविद्यालय अध्यक्ष मणि शंकर यादव ने किया। छात्र संघर्ष समिति के सैकड़ों छात्र-छात्रायें, नौजवान और युवा साथियों के द्वारा महाविद्यालय स्थित शहीद परमेश्वर यादव के स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। माल्यार्पण के बाद समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि शहीद परमेश्वर यादव छात्रों के लिए मसीहा थे। उन्होंने जीवन भर छात्रों के हक व अधिकार के लिए लड़ते रहे। शहीद परमेश्वर यादव की लोकप्रियता मधुबनी जिले ही नहीं संपूर्ण बिहार में फैल चुकी थी। शहीद परमेश्वर यादव के एक आह्वान पर लाखों छात्र नौजवान और युवा साथी सड़क पर उतर जाते थे। उनकी लोकप्रियता के सामने बड़े-बड़े राजनेता भी बौना साबित होने लगे थे। उनकी लोकप्रियता से घबराकर बड़े-बड़े नेताओं के इशारे पर आज ही के दिन 27 सितंबर 1981 को मधुबनी रेलवे स्टेशन पर परमेश्वर यादव को गोली मारकर हत्या कर दिया गया। उनकी हत्या की खबर फैलते ही पूरे मधुबनी जिले के लोग सड़क पर उतर गए थे। शहीद परमेश्वर यादव की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सभी उनके बताए रास्ते पर चलेंगे और उनके अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र संघर्ष समिति के द्वारा हर एक साल 27 सितंबर को शहीद परमेश्वर यादव का शहादत दिवस मनाते आ रहे है।
शहादत दिवस समारोह में मुख्य रूप से छात्र संघर्ष समिति के प्रधान महासचिव सुरेश कुमार सिंह ब्रह्मदेव यादव, संजय पासवान, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल पासवान, चंदन यादव, जिला परिषद विपिन यादव, विजय कुमार, पप्पू यादव, मुकेश कुमार, सुनील पासवान, अजय कुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह, लियाकत खान, बादशाह खान, अमन कुमार सिंह, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद मुजम्मिल, मोहम्मद शाहनवाज सहित सैकड़ों छात्र नौजवान उपस्थित थे।
