- हक अधिकार के लिए ससुराल में बैठी माधवी कुमारी ने कहा झूठा आरोप लगाकर किया जा रहा प्रताड़ित
- ससुराल वालों पर लगाया तरह तरह से प्रताड़ना का आरोप
बिजली विभाग के कनीय अभियंता राजेश कुमार शुक्रवार की सुबह बैंगरा गांव पहुंचकर बिजली चोरी के आरोपों की जांच किए, जहां जेई ने माधवी कुमारी के घर पहुंचकर इसकी जांच किया। स्थानीय लोगो के द्वारा बताया गया कि यह एक अबला नारी है और अपने हक अधिकार के लिए कई महीने से ससुराल में येनकेन प्रकारेंन एक छोटी सी बच्ची के साथ जीवन काट रही है। जबकि ससुराल के लोगों के द्वारा तरह तरह का प्रताड़ना दिया जा रहा है। महिला कई महीने से लालटेन की रौशनी में अपना जीवन बिता रही है।
वही जेई राजेश कुमार ने बताया कि माधवी कुमारी के ससुर सुनील ठाकुर द्वारा विभाग को शिकायत किया था कि माधवी कुमारी बिजली चोरी कर अवैध रूप से जला रही है, जिसका हमने जांच किया है। लेकिन वैसी कोई चोरी की बात सामने नही आई है। जबकि सुनील ठाकुर कनेक्शन हटा लिए हुआ है। वैसे महिला को नया कनेक्शन दिए जाने की कवायद की जा रही है।
विदित है कि माधवी कुमारी अपने पति और ससुराल के लोगो से अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ रही है, जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। महिला को एसपी के आदेश पर पुलिस द्वारा उसके ससुराल में रखा गया है। ससुराल के लोगो के द्वारा आए दिन महिला के साथ प्रताड़ना किया जा रहा है। बावजूद महिला एक नारी शक्ति का परिचय देकर डटकर अपने ससुराल की चौखट पर बैठी हुई है और समाज महिला के साथ खड़ी है। माधवी कुमारी ने कहा कि हमने बिजली कनेक्शन के लिए विभाग को आवेदन दिए हुए है, लेकिन हमारे ससुर के द्वारा कनेक्शन की शिकायत कर हमारे साथ अन्याय किया जा रहा है। हम एक पुत्री के साथ कई महीनो से इस घर में अंधेरे में रहकर जीवन यापन कर रहे है। हमे बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है। बहरहाल बिजली विभाग महिला को कनेक्शन देने पर पहल कर रही है, जल्द ही इसके घर को रौशन किया जाएगा।
