जयनगर/#मधुबनी
मधुबनी जिला के जयनगर सीमांचल क्षेत्र अनुमण्डल क्षेत्र के मेन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मे सिख समुदाय के द्वारा गुरु नानक देव जी महाराज का जयंती के अवसर पर
554 वां दो दिवसीय प्रकाश पर्व आयोजित की जा रही हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के द्वारा दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान और प्रकाश पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम को ले कर गुरुद्वारा और परिसर को फूलों और बिजली लाइट बत्तियों की रौशनियों से भव्यता से सजाया गया हैं। सोमवार को गुरुद्वारा परिसर से सुबह सिख समुदाय के लोगों और के द्वारा नगर कीर्तन प्रभात फेरी निकाली गई नगर कीर्तन में कई श्रद्धालुओ ने भाग लिया। मनोरम प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु नगर भर्मण कर भजन कीर्तन कर रहे थे और उनके द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया। नगर भर्मण प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं के हाथ मे निशान ध्वज लिए निशान साहेब और पंच प्यारे की मनोरम झांकी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। शहर वासी शोभायात्रा में सजा गुरु नानक देव जी के फोटो के साथ बना हुआ रथ और निशान साहेब और पंच प्यारे की झांकी पर फूल चढ़ा बरसाकर स्वागत कर रहे थे। पुजारी गौतम सिंह और सिख समुदाय के लोगों और यात्रा में शामिल श्रद्धालुगन के द्वारा विश्व में शांति, सर्व कल्याण, आपसी भाई चारा प्रेम सद्भाव का संदेश दिया। पुजारी के द्वारा विशेष पूजा पाठ कर विपदाओं से बचाव को लेकर भजन कीर्तन, अरदास, गुरुवाणी का पाठ दो दिनों तक जारी रहेगा। मंगलवार को जयंती मनाने के साथ सत्संग और धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम और लंगर का आयोजन किया जायेगा। प्रभात फेरी में पुजारी पुजारी गौतम सिंह, सरदार महेन्द्र सिंह, रणजीत सरदार लाल जी सिंह, सेठी सिंह, समाज सेवी अरुण जैन, सरदार राजू सिंह, चरणजीत टीपू सिंह, कुलदीप सिंह, रौशन सिंह, रणजीत छोटु सिंह,पप्पू सिंह, पिंचू सिंह, परमजीत कौड़, रंजीता कौर, अरुण जैन, शंकर साफी, सैंकी सिंह, परमजीत कौर, रंजीता कौर, अमितोज, अंगद, नमन, जगजीत, आनंद राज, हसमन सिंह, कुलवीर सिंह, मन्नत सिंह समेत सिख समुदाय के कई महिला, पुरुष, बच्चें समेत कई श्रद्धालुभक्तजन शामिल हुए।
