मधवापुर/#मधुबनी
मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के मुखियापट्टी-साहरघाट के लालूनगर में पूर्णिमा के अवसर पर 125 फीट ऊंचा महावीर झंडा खड़ा कर मेला का आयोजन शुरू किया गया है। यह आयोजन श्री श्री 108 झंडा पूजा समिति के द्वारा किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अजय भगत ने बताया की उक्त पूजा सह मेला का आयोजन विगत 22 वर्षो से पूरे समाज के सहयोग व बड़ी ही श्रद्धा के साथ किया जाता है, जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है।
वही मेला के कोषाध्यक्ष सुरेश सहनी ने कहा कि मेला में मौत कुआं, टॉवर झूला, ब्रेक डांस झूला, मीना बाजार सहित अन्य प्रकार के दुकानों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम में आल्हा ऊदल का नाच भी रखा गया है।
वहीँ, समिति के सचिव किशन सहनी ने बताया की समाज के सभी वर्गों के लोग आकर आपस में मिलजुल कर उत्सव मनाते है। मेला के अंतिम दिन लंका दहन का कार्यक्रम व्यापक स्तर पर किया जाता है, जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का श्रद्धा का मुख्य केंद्र बना रहता है। पूजा समिति ने मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं खास कर युवाओं से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील कर मेला को शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग करने की बात कही है।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अजय भगत, सचिव किशन सहनी, कोषाध्यक्ष सुरेश सहनी, मेला प्रभारी बेचन सहनी, महासचिव शिवजी सहनी समेत अन्य सदस्यों और ग्रामीण मौजूद थे
