मधवापुर/#मधुबनी
गुरुवार को भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं बटालियन गंगौर एसएसबी कैंप के जवानों ने तस्करी के 2146 बोतल नेपाली विदेशी और देशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि कार्रवाई में दो बाइक समेत सात साइकिल भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल धनुषा जिला अंतर्गत मुसहरनिया थाना अंतर्गत मुखियापट्टी निवासी सुनील कुमार यादव एवं सूरज कुमार यादव के रूप में हुई है। जब्त शराब में नेपाली विदेशी मेकडोवल 180 एमएल का 46 बोतल व 2100 बोतल नेपाली देशी शराब शामिल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसएसबी जवान गश्त कर रहे थे, उसी दौरान तस्कर बॉर्डर पिलर संख्या 291/4 के रास्ते भारत में शराब की खेप लेकर प्रवेश किया। जहां एसएसबी जवान को देख शराब छोड़कर सभी तस्कर भागने लगा। एसएसबी जवानों ने खदेड़ कर दो तस्कर को पकड़ लिया, जबकि अन्य तस्कर नेपाल में प्रवेश कर गया।
एसएसबी ने शराब, बाइक और साइकिल जब्त कर साहरघाट थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
