किसनो से मिलकर कृषि योजनाओं का लिया फीड बैक।जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत नाजिरपुर पंचायत के कनेल गांव में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के सैंपलिंग का आयोजन जिले में उपज की पड़ताल करने के लिए प्रत्येक वर्ष की जाती है। जिससे सरकार को कृषि संबंधी व्यापक नीतियों के निर्माण में पर्याप्त सहायता प्राप्त होती है। इसी कड़ी में आज कनैल गांव में धन कटनी की जा रही है।
बताते चलें कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का आयोजन प्रत्येक पंचायत में किया जाता है, इसमें ग्राम एवं खेसरा का चयन रैंडम पद्धति से किया जाता है। चयनित खेसरा में 10 गुना 5 मीटर के क्षेत्रफल में कटनी प्रयोग संपादित किया जाता है। इस प्रकार के सैंपलिंग प्रयोग के आधार पर प्राप्त उपज से संपूर्ण जिले की उपज दर निर्धारित की जाती है। इसके महत्व को देखते हुए जिला स्तर के पदाधिकारी से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी के निरीक्षण में इस प्रयोग को संपादित किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि कनैल गांव में हरा दाना का वजन 50 वर्ग मीटर में 27 किलोग्राम 400 ग्राम आया है। इस प्रकार इसका उपज दर 22 क्विंटल 18 किलोग्राम प्रति एकड़ अनुमानित है। उन्होंने स्थानीय किसनो से मिलकर सरकार की कल्याणकारी कृषि योजनाओं का* *फीड बैक भी लिया।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू प्रसाद यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी शिवजी कुमार भट्ट, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, रहिका, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रहिका, नाजिरपुर मुखिया फूलपरी देवी, किसान श्री गोपी रंजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि,कर्मी एवं अनेक किसान उपस्थित थे