
स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर 18 वीं बटालियन एस एस बी मुख्यालय राजनगर के कमांडेन्ट श्री अरविंद वर्मा के नेतृत्व में बटालियन मुख्यालय के ईर्द -गिर्द स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है, कि लोगों के बीच में स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना। तथा यह संदेश आम जन तक पहुंचाना एवं स्वच्छता मनुष्यों के जीवन में क्यों महत्वपूर्ण हैं। यह स्वच्छता अभियान 18 वीं बटालियन मुख्यालय राजनगर के साथ-साथ भारत नेपाल सीमा पर तैनात एस एस बी के सभी बी ओ पी में चलाया जा रहा है। ताकि सीमा क्षेत्र कि जनता स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके। वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 18वीं बटालियन एस एस बी राजनगर के द्वितीय कमान अधिकारी श्री शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि भारत सरकार ने देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए यह स्वच्छता अभियान पखवाड़ा नाम कि शुरुआत कि गई हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को स्वच्छ बनाना है, और हर भारत के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके। और हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपना साकार हो सके।

