राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मधुबनी जिले के नगर पंचायत जयनगर, घोघरडीहा, फुलपरास एवं बेनीपट्टी में 18 दिसम्बर, 2022 को पहले चरण का मतदान होगा और 20 दिसंबर, 2022 को मतगणना होगी। आयोग के निर्णयानुसार निम्न प्रक्रियाधीन चुनाव को सम्पन्न कराया जाना है :-
1- पूर्व में आम चुनाव के लिए अधिसूचित, 224 नगरपालिकाओं का निर्वाचन कराया जाए। मतदान की निर्धारित अवधि (7 बजे पूर्वाह्न से 5 बजे अपराह्न तक) एवं मतगणना का समय पूर्ववत रहेंगे।
2- पहले एवं दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी संबंधित नगरपालिका के सभी पदों के लिए किए गए नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच एवं नामांकन वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को 14(ख) में आवंटित चुनाव चिन्ह के अनुसार चुनाव कराया जाएगा।
3- सभी संबंधित निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को निर्वाची पदाधिकारी के माध्यम से चुनाव कार्यक्रम के संबंध में लिखित रूप से तामिल कराना सुनिश्चित किया जाएगा ।
4- निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग समय-समय पर विभिन्न पत्रों के जरिए निर्देश देगा, जो प्रभावी रहेंगे। 5- नगरपालिका निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी होने की तारीख से आयोग आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, सभी नगर निकायों में मतगणना पूरी होने और नतीजे घोषित होने के बाद आचार संहिता अपने आप खत्म हो जाएगी।
उक्त जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने दी है।
