
मधुबनी जिले के जयनगर मे श्री श्याम सेवा मंडल, जयनगर के तत्वावधान में आज शनिवार से दो दिवसीय श्याम ज्योति जागरण महोत्सव का शुभारंभ किया गया। 22वां वार्षिकोत्सव दो दिवसीय श्याम ज्योति जागरण महोत्सव का शुभारंभ निशान पूजा के साथ हुआ। अग्रवाल समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष, युवक, युवतियां व छोटे छोटे बच्चे हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम, हारे के सहारा बाबा श्याम हमारा का नारा लगाते हुए शहर भ्रमण किए। सारा शहर जय श्री श्याम के नारों से श्याममय हो गया। श्याम बाबा के भक्त आशिष जोगी उर्फ चिंटू जोगी ने कमला रोड स्थित राम जानकी मंदिर से दण्डवत करते हुए मेनरोड स्थित श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर स्थित श्री श्याम ज्योति जागरण महोत्सव स्थल पर पहुंच कर श्याम दरबार में पूजा अर्चना की। दिल्ली से आए कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं का भेष बनाकर भजनों पर नाच कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज दिन में एक बजे से जयनगर के मयंक सोनू के द्वारा श्री श्याम अखंड पाठ किया जाएगा। दिल्ली, खाटू धाम व जयनगर समेत अन्य जगहों से आए भजन गायक व रास के द्वारा बाबा श्याम का जागरण किया जाएगा।
इस समिति के अध्यक्ष गोविन्द मुरारका, रौशन बैरोलिया, संजय डोकानियां, मनोज मुरारका, सुनील बैरोलिया,सौरभ गोविंद जोशी,रोहित मोर उर्फ चन्दू, दीपक अग्रवाल, पंकज बंका, शशि सराफ, उमंग घिड़िया, मनीष बंका, ऋषभ दारूका, प्रशांत सराफ समेत अन्य सदस्यों के नेतृत्व में कार्यक्रम की देख रेख की जा रही है।

