अयाची नगर युवा संगठन के तत्वाधान में डॉक्टर सर गंगा नाथ झा वाचनालय सरिसब-पाही प्रांगण में संस्था संस्थापक विक्की मंडल के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर सह रक्तदाता भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लड बैंक प्रबंधक मुकेश सिंह, सुनील झा, अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल द्वारा फीता काटकर किया गया। उक्त शिविर में 27 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तवीरों को संस्था के तरफ से सम्मान पत्र, मोमेंटो और एचडीएफसी के तरफ से एक लंच बॉक्स प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अयाची नगर युवा संगठन के सदस्य अपना रक्तदान कर जरुरतमंद रोगियों को रक्त देते हैं, और उनकी अमूल्य ज़िन्दगी की रक्षा कर रहे हैं। ऐसे अब तक कई लोग हैं, जिनकी धमनियों में इन रक्तवीरों का रक्त बह रहा है। ऐसा भी नहीं कि ये रक्तवीर केवल अपने क्षेत्र के लोगों की जान बचाते हैं, अपितु कहीं से भी अगर इनके पास मदद की गुहार आती है, तो ये तुरन्त रक्त उपलब्ध करवाने का महान काम कर रहे हैं।
संगठन के संस्थापक विक्की मंडल बताते हैं, रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। युवाओं को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि ब्लड बैंक में ब्लड भरा रहे। रक्तदान के लिए धन की जरूरत नहीं है, एक बड़ा दिल की जरूरत होती है। रक्तदान करने से बहुत सारी बीमारियां भी शरीर से दूर रहती है।
आज इन्होंने किया रक्तदान…….
अरुण साहू,रबनेश्वर शर्मा,सुकुल मिश्रा,सुनील झा,विकास कुमार साहू, मीनातुल्ला,रमेश कुमार चौधरी, जयराम यादव,रमेश कुमार यादव,अक्षय कुमार झा,विद्यानंद झा,मुकेश कुमार झा,नीरज कुमार, गोपाल चौधरी,अमन कुमार साफी, ब्रजनंदन खां,निर्मल कुमार झा,मनीष कुमार राय,पवन कुमार झा,अंकित सिंह ठाकुर,राजा चौधरी,किशुन जी साह,संतोष कुमार,प्रवीण झा,अनुज कुमार गौरव,गौतम कुमार मिश्रा,शैलेश झा थे।
आज इस मौके पर संगठन के कृष्णकांत मंडल,दीपक कुमार,मनोज कंठ, सतीश कुमार,नंदू कुमार,कौशल मैथिल,राजा कुमार,संतोष आदि उपस्थित थे।
