
जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के सभागार में आजादी आंदोलन के महायोद्धा देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 72वां पुण्यतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई।
सर्व प्रथम उनके तैलचित्र पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शिद्दत से स्मरण कर श्रदांजलि दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल आजादी आंदोलन के महानायक थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते रहे और कई बार उन्हें करी यातनाएं दी गई जिसे वे कबूल करते रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी विचलित नहीं हुए। बल्कि और मजबूती से संघर्ष करते रहे। उन्हें कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व करने का भी मौका मिला।आजादी के बाद देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सह गृहमंत्री बने और उन्होंने देश के चौमुखी विकास के लिए संघर्ष करते रहे।