– छ:-छः नोटिस के बाद भी अतिक्रमणकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा
– अपने ही आदेश को चुनौती दे रहे है सीओ
– अतिक्रमणकारी और सीओ के बीच चूहा बिल्ली का खेल जारी
मधुबनी जिले के कलुआही में अतिक्रमणकारी एवं सीओ के बीच चूहा बिल्ली का खेल जारी, मामला कलुआही थाना क्षेत्र के बेलाही गांव का है। बेलाही गाँव मे ग्रामीण मुख्य सड़क पर चल रहे अतिक्रमण वाद को सीओ कलुआही द्वारा नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अतिक्रमण कारी को छः-छः नोटिस देने के बावजूद भी कान पर जू तक नहीं रंग रहा है।
ज्ञातव्य हो की बेलाही गाँव में करीब पांच सौ मीटर पक्की सड़कें देश की आजादी से पूर्व से ही कच्ची सड़क है।जिसको बनाने के लिए विभाग द्वारा टेंडर हुआ है, लेकिन अतिक्रमण के कारन कार्य में बाधा उत्पन्न होने के डर से संबेदक कार्य किए बिना ही वापस लौट जाता है।
ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल मधुबनी ने सीओ कलुआही को एक पत्र के माध्यम से उक्त सरकारी रास्ता को अतिक्रमण खाली करने की मांग की थी। इससे पुर्व भवन झा द्वारा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में अतिक्रमण को लेकर एक परिवाद दायर किया था, जिसकी सुनवाई में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी निधि राज ने अपने अंतिम बिनिस्चय में सीओ कलुआही को अतिक्रमण वाद चलाने की आदेश निर्गत किया। जिसके आलोक में अंचल कार्यालय में वाद संख्या 03/21-22 अभिलेख संधारण कर अंचल अमीन से नापी कर अतिक्रमण स्थल को चिंहित कर संबंधित व्यक्ति को नोटिस भेज कर अपने अपने सीमांकन में आपत्ति को लेकर सपथ पत्र देकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था। लेकिन अतिक्रमणकारी पर उक्त नोटिस का कोई असर नहीं पड़ रहा है। अतिक्रमण वाद में तीन नोटीस भेजने की प्रक्रिया है, जबकि सीओ ने अतिक्रमणकारी को छः-छः नोटिस भेजा जा चुका है।
आश्चर्य कि बात है की अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश पर अंतिम नोटिस भेजने के उपरान्त प्रशासनिक स्तर से अतिक्रमण खाली नही करने को लेकर डीएम के आदेश का उल्लंघन किया गया है, जिस कारण डीएम के निर्देश पर अपर समाहर्ता सीओ स्पष्टीकरण मांगा है। तो दुसरी तरफ उक्त सड़क को ही संबंधित पदाधिकारी के आदेश के नाम पर सीओ द्वारा पुनः नापी करवा कर उच्चाधिकारी को गुमराह कर मामले को लीपा पोती में लगा हुआ है। सीओ के इस रवैए से ग्रामीण क्षुब्ध है की सीओ अपने ही आदेश को स्वयं गलत ठहरा रहे हैं। सीओ के इस उदासीन रवैया से तंग आकर ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीओ अतिक्रमणकारी को बचाने की साजिश रच रहे हैं।
इस संबंध में पूछने पर सीओ रसिकलाल टुड्डू ने टालमटोल जवाब देते हुए बताया उससे आगे दूसरे रास्ता का मापी कराया जा रहा है एवं अतिक्रमण हटाने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है।
