
मधुबनी जिला के जयनगर के आईबी में शनिवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में राजद जयनगर के द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर उनके तैल चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर पांच मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।उनके निधन पर राजद कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक जताया।इस मौके पर जयनगर राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि महान समाजवादी नेता शरद यादव के निधन से देश को अपूरणीय क्षति पहुंची है । सदैव देश हित में राजनीति करने वाले इस महान योद्धा को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने मंडल कमीशन आयोग को लागू कराने में अहम भूमिका निभाई। जनता के विश्वास पात्र दिवंंगत शरद यादव बिहार से चार बार ,मध्य प्रदेश से दो बार , उत्तर प्रदेश से एक बार सांसद और केंद्रीय मंत्री भी बने थे। इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य भी बने। अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्य भी क्रियान्वित किए थे।अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय के मसीहा लालू प्रसाद यादव की तरह किंग मेकर की भूमिका भी निभाते रहे।शरद यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। वहीं वरिष्ठ नेता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि देश के साथ बिहार ने कुशल समाजवादी नेता को खो दिया है। श्री यादव मूलता मध्य प्रदेश की होने के बावजूद शरद यादव की राजनीतिक कर्मभूमि बिहार रही है। उनका बिहार से गहरा लगाव था। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की उनके आत्म को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करे। राजद के सक्रिय नेता अमित यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति के लिए शरद यादव जी का निधन अपूरणीय क्षति है एवं उनकी रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौके पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव,राजेश कुमार सिंह,युवा प्रखंड अध्यक्ष अमित यादव,प्रदीप प्रभाकर,पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव,प्रखंड उपाध्यक्ष मो.अकबर,सचिन चौधरी,धर्मेंद्र यादव,कामेश्वर यादव,जीतू यादव, मो.जिलानी आजाद, सिकंदर यादव, मोहिद रैन,धर्मेद्र क्रांति,विरेंद्र यादव,सतेंद्र यादव,सचिन चौधरी,मनिक लाल यादव,देव नारायण यादव,सुरेश यादव,धर्मेंद्र हजरा,राम जुलुम यादव,अनिला देवी, सुधीरा देवी,अनिता देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।
