मधुबनी जिला के जयनगर के डी० बी० कॉलेज, जयनगर के भूगोल विभाग के युवा शिक्षाविद् डॉ० श्याम कृष्ण जी ने अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण अभियान* की शुरुआत कर समाज को एक नया संदेश दिया है। इस दौरान राष्ट्रीय वृक्ष बरगद, आम, पीपल सहित विभिन्न प्रकार के पौधों और फूलों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० नंदकुमार ने कहा कि, वृक्षारोपण अभियान कई पर्यावरणीय मुद्दों जैसे वनों की कटाई, मिट्टी का क्षरण और उस क्षेत्रों में मरुस्थलीकरण, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण की सुंदरता तथा संतुलन को बढ़ाता है। डॉ श्याम के द्वारा वृक्षारोपण अभियान में बरगद का वृक्ष लगाया गया जो राष्ट्रीय वृक्ष के साथ ही हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक भी है।भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ० शशी भूषण कुमार ने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि, डॉ० श्याम के द्वारा जन्मोत्सव पर किया जा रहा यह प्रयास अपने आप में अनूठा है हम सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। क्योंकि पेड़ हानिकारक गैसों को शोषित करते हैं और ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति में वृद्धि होती है। इस अवसर पर डॉ श्याम कृष्ण जी को बधाई देते हुए वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि, पेड़ इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त और रक्षक हैं वृक्षारोपण प्रक्रिया परिवेश को समृद्ध और स्वस्थ बनाती है उन्होंने कहा कि पेड़ हमें पीने के लिए, साफ पानी, सांस लेने के लिए हवा, छाया और इंसानों तथा जानवरों को भोजन देते हैं। वह जीव और वनस्पतियों की कई प्रजातियों को खाना पकाने और गर्मी के लिए जलाऊ लकड़ी, इमारतों के लिए सामग्री और आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक महत्व के स्थानों के लिए आवास प्रदान करते हैं।इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्य डॉ नंद कुमार, डॉ उमेश प्रसाद सिंह, डॉ शशी भूषण कुमार, डॉ आंनद कुंवर, डॉ शैलेश कुमार सिंह, डॉ मो मिन्हाजुद्दीन, डॉ कृष्ण दत्त प्रतिहस्त, डॉ शिव कुमार पासवान, डॉ आनंद राज, डॉ ज्योति प्रकाश, डॉ कोमल, डॉ तारकेश्वर राम, डॉ मधु रंजन कुमार सहित विभिन्न शिक्षाविद् व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

