Credit By- Hari Shankar Prasad
भेजा थाना क्षेत्र के दुवालख गांव में पटाखे से लगी आग पांच परिवार के रिहायशी घर जल कर हुआ राख करीब 9 लाख की सम्पति के जलने का लगाया गया है अनुमान। दिन के लगभग 12,30 बजे दो बच्चों ने शिवन मंडल के घर के पास आकर आसमानी बम फोडा जिस की चिंगारी शिवन मंडल के फुस की झोपडी पर गिरी शिवन मंडल जब तक उस को बुझाने की कोशिश कीये तब तक गर्म मौसम के कारण आग लग गई ग्रामीण जब तक एकठठा हुये और फायरब्रिगेड आई तब तक शिवन मंडल, संजय मंडल, संतोष मंडल, राम लाल मंडल, लक्ष्मण मंडल सभी के रिहाइशी घर जल कर राख होगया घर में रखे सारे सामान कपड़ा जेवर नगदी समेत नौ लाख रूपए की सम्पति जलने का अनुमान लगाया गया है। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी पंकज कुमार को दी गयी है उन्होने कहा है कि कर्मी भेज कर जांच रिपोर्ट आने के बाद सहयोग राशी एवं तत्काल सहयोग सामग्री उपलब्ध करादी जायेगी

