आपसी कटुता को भुलाकर मनाए होली :- डॉ. विमलेंदु मिश्र
सामाजिक समरसता के साथ स्नेह, प्रेम और भाईचारा का संचार कर होली मनाए :- डॉ शैलेश कुमार सिंह
आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अनुषांगिक इकाई डी.बी. कॉलेज, जयनगर में अतिथि शिक्षक संघ के द्वारा फूलों की होली खेलकर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविदों के द्वारा एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर किया गया।
स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ट शिक्षाविद् पूर्व प्रधानाचार्य प्रो० विमलेंदु मिश्र ने कहा कि, होली प्रेम और सद्भावना का त्योहार है, इस अवसर पर आपसी कटुता को भुलाकर प्रेम पूर्वक रंगोत्सव को मनाना चाहिए।
अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने शुभकामना देते हुए कहा कि, रंगोत्सव के पावन पर्व पर सामाजिक समरसता के साथ स्नेह, प्रेम और भाईचारा का संचार करें।
इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष डॉ. आनंद कुंवर ने कहा कि, यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है, साथ ही रसिया गाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
रंगोत्सव में मुख्य रूप से प्रो. विमलेंदु मिश्र, डॉ. बुद्धदेव प्रसाद सिंह, संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. आनंद कुंवर, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. विकास कुमार सुधाकर, डॉ. ज्योति प्रकाश, डॉ. अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ श्याम कृष्ण, डॉ. भोला ठाकुर सहित शिक्षकेत्तर कर्मी डॉ. प्रभात झा, कृष्णानंद झा, आलोक झा, साकेत कुमार, रामदयाल सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपास्थित रहें।
