मधुबनी जिला के जयनगर में रविवार को थाना परिसर में होली पर्व तथा शब-ए-बारात शांति पूर्ण मनाने को लेकर एसडीओ बेबी कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसमे प्रखंड प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी के अलावे दोनों समुदाय के लोग बैठक में शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा गणमान्य लोगो से सुझाव लिए गए। सभी लोगो ने सर्व सम्मति से प्रखंड में सौहार्द पूर्ण वातावरण में उक्त दोनों पर्व को मानने का निर्णय लिया। वही लोगो ने एक स्वर में कहा प्रखंड में आजतक सभी त्योहार को दोनों समुदाय के लोग मिलजुलकर मानते आए है। प्रखंड वासी किसी त्यौहार या पर्व में आपसी सौहार्द को बिगड़ने नहीं दिया है। एसडीओ बेबी कुमारी ने कहा होली रंगों का त्योहार है। प्रखंडवासी मिलजुलकर इस त्योहार को मनाए। दोनों त्योहार पर थाना प्रभारी ग्रामीणों के साथ समन्वयक बनाकर कार्य करें। वहीं उपस्थित लोगो से इस त्योहार में प्रशासन की सहयोग करने की अपील किया। आपके सहयोग से ही दोनों त्यौहार पर प्रशासन शांति बहाल कर सकती है।
वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा प्रशासन दोनों त्योहार पर अतिरिक्त गस्ती निकालकर शांति बहाल करने की काम करेगी। पर्व में किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना घटित नही हो। उसके लिए क्षेत्र वासी भी शरारती तत्व के लोगो पर नजर बनाए रखेंगे। किसी अप्रिय घटना घटित होने की संभावना को देखकर आप तत्काल थाना को सूचित करे, ताकि उसपर अंकुश लगाया जा सके। बैठक के अंत में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की अग्रिम बधाई दिया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपल्व कुमार,राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव,चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पवन यादव,बेल्ही पश्चिमी पंचायत के मुखिया राम दास हजरा,सरपंच मोहम्मद जहांगीर हाशमी,इदरीश मन्शुरी,जिलानी आजाद,वार्ड पार्षद हनुमान मोर,भाकपा माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह,नौशाद अहमद,मोहम्मद अकील,मोहम्मद रहमतुल्लाह, शिवजी पासवान, जदूय प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

