मधुबनी जिले के बिस्फी थाना एवं औंसी ओपी परिसर में शनिवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार ने किया। मौके पर जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ताओं के इलावे गणमान्य लोगों ने भी इस बैठक में भाग लिया। वहीं होली पर्व में लोगों ने दोनों समुदायों के बीच के शांति सद्भावना कायम रखने का अपील किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व को देखते हुए शराब कारोबारी एवं तस्करों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही हैं। बीडीओ ने कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ध्वनि बदलें दिखे जाने पर ध्वनि यंत्र मशीन से जांच कर उचित दंड किया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से होलिका दहन के अवसर पर मौजूद रहकर होलिका दहन की रस्म पूरा करवाने का आग्रह किया। बैठक में सीओ पूजा कुमारी, बिस्फी थानाध्यक्ष राज कुमार राय, औंसी ओपी अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा, एएसआई रविन्द्र चौधरी, हरेंद्र राय, मुखिया मो. कपिल, मो. सबाउद्दीन,सरपंच हीरालाल यादव, शालिग्राम यादव, अरविंद यादव, संजीत कुमार, डॉ. असलम सहित अन्य लोग शामिल थे।

