मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र के महुआ गांव में संदेहास्पद स्थिति में फंदे झूलता महिला का शव बरामद होते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई।
मृत महिला की पहचान महुआ के ही राधा मोहन ठाकुर की 19वर्षीय पत्नी रागनी कुमारी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थाना पुलिस के एसआई अभिषेक आनंद एवं एएसआई अनिल सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचा।
जहां मामले की पूरी तहकीकात के बाद शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर मृतका के पिता मनोज झा के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम में मधुबनी भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह महिला को फंदे झूलता देखा गया, जिसके बाद साहरघाट थाना पुलिस को सूचना दी गई। वही मृतका का पति करीब 6 माह से बाहर है। घर में मृतका के पति का 70 वर्षीय दादा और दादी थी।
घटना के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। वही गांव में परिजनों के द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर सुसाइड की चर्चाएं चल रही थी। बहरहाल घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
वही मृतका के पिता मनोज झा ने कहा कि कानून पर हमे पूरा भरोसा है। कानून हमारे साथ न्याय जरूर करेगी। बताते चले कि एक साल पहले ही मृतका की शादी हुई थी। मृतका का मायका बासोपट्टी थाना क्षेत्र के गौसनगर है।
इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

