भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, मधुबनी राहुल राज के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा का अभिनंदन समारोह भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया।
अभिनंदन समारोह में जिला अध्यक्ष राहुल राज के द्वारा मिथिला परंपरा अनुसार पाग, माला व दोपट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भाजपा जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। समारोह में भाजयुमो के जिला के पदाधिकारी को मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
समारोह में संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा कार्यकर्ताओं के जिला अध्यक्ष हैं, जिन्होंने पिछले 3 साल में अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं मार्गदर्शन से हम सब युवाओं को समाज और राष्ट्र हित में काम करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि शंकर झा के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा ने कोरोना कालखंड जैसी विषम परिस्थिति में भी सत्तू वितरन, रक्तदान शिविर, मास्क, सेनीटाइजर, फ़ूड पैकेट वितरण, खाना वितरण संग अनेकों सामाजिक कार्य किये हैं।
भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और भाजयुमो मधुबनी ने पिछले तीन साल के कार्यकाल में उत्कृष्ट संगठन व समाज सेवा किया है।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने संबोधन में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजयुमो की महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय ज़िम्मेदारी के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
वहीं, भाजयुमो जिला महामंत्री नागेंद्र भारद्वाज ने मंच संचालन किया।
इस समारोह में जिला उपाध्यक्ष सुमित झा,पंकज सह,नवल झा,जिलामंत्री पिंटू यादव,मिथुन गुप्ता,चंदन कुमार,अमरजीत सिंघानिया, विनोद साह,मुकुल झा,मुकेश यादव,सुनील मंडल,राजा सिंह,राहुल झा,रौशन झा,विनीत झा,नवीन सिंह,संग युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

