मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल स्थित कालिदास विद्यापति साइंस महाविद्यालय उच्चैठ में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आज तीसरा दिन था। इसमें आज नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।
वहीं, प्रधानाचार्य डॉ. आलोक कुमार पाठक ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू हो कर उच्चैठ मंदिर-माल्हा टोल-उच्चैथ बाजार से होते हुए कालिदास डीह तक पहुंची। वहा पहुंच कर स्वयंसेवकों ने समाज के लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार दास, शिक्षक डॉ. अंजित कुमार ठाकुर, प्रीति रंजन तथा शिक्षकेत्तर कर्मी नारायण जी झा, शैलेंद्र झा सबने मिल कर अभियान का नेतृत्व किया। एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन के साथ रैली को पूरा किया तथा लोगो में संदेश पहुंचाया की कैसे नशा करना हमारे समाज और स्वास्थ्य दोनो के लिए हानिकारक है। कार्यक्रम में छात्र संघ उपाध्यक्ष आरती कुमारी सहित पूजा, आयुष, जूही, आरती, प्रियांशु ने नशामुक्ति पर अपने विचार लोगो के बीच प्रकट किया। इस प्रकार आज सात दिवसीय समारोह का तीसरा दिन संपन्न हुआ।

