मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के दुल्लीपट्टी गाँव स्थित ब्रह्म स्थान में ब्रह्म बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार को विधिवत समापन किया गया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत अष्टयाम, भजन कीर्तन, महादेव पूजा सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अष्टयाम में क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त कीर्तन मंडलियों ने साज बाज के साथ सांगितिक अष्टयाम किया। समापन के अवसर पर महेंद्र ठाकुर की कीर्तन मंडली ने सीताराम विवाह का सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया। वहीं, गुरूवार की शाम विकास झा सोनू के सांगितिक दल द्वारा भक्तिमय जागरण प्रस्तुत किया था। जागरण में उपस्थित श्रोता देर रात तक भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे, साथ ही शुक्रवार को महादेव पूजा का आयोजन किया गया। महादेव पूजा में सवा दो लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना की गई।
महादेव पूजा में दयानंद झा, विनोद ठाकुर, मदन झा, देवेंद्र झा, महानन्द झा, सुजीत झा, निरंजन झा, निरोज झा, चिंटू झा समेत अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
वहीं, पंडित रघुनाथ झा, पं. इन्द्र नारायण झा और पंडित विन्देश्वर झा ने विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने में ब्रह्म बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष निरंजन झा, सचिव विकास कुमार झा, कोषाध्यक्ष निरोज झा, चन्दन साह, धीरज सिंह, मनीष सिंह, भुल्ला सिंह, भोगेन्द्र सिंह, नीतीश झा, ऋषि सिंह, अनीस सिंह, माधव, आलोक झा, सौरव झा समेत समिति के अनेक सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठान ब्रह्म बाबा सेवा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के सहयोग से किया गया।


