मधुबनी जिले में आज से शुरू होने वाले मिथिला महोत्सव का शानदार आगाज हुआ।
मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं एसपी सुशील कुमार ने केक काट कर एवं हवा में गुब्बारा गुच्छ को उड़ाकर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारम्भ,जिले वासियों को दी शुभकामनाएं। डीएम एवं एसपी ने वरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिथिला की संस्कृति एवं विकास से जुड़ी विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। वहीं, संध्या 6 बजे से शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन होने जा रहा है, जिसमे कई नामचीन कलाकारों की जमघट लगने वाली है।

