स्वच्छता को अपनाए बगैर विश्व गुरु की कल्पना असंभव :- डॉ. संजय कुमार पासवान
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को जागरूक किए बगैर अभियान अधूरा :- डॉ. शैलेश कुमार सिंह
मधुबनी जिले के डी० बी० कॉलेज, जयनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय शिविर कार्यक्रम के तृतीय दिन स्वयंसेवकों द्वारा कुवाढ़ गांव में गांववासियों के बीच नुक्कड़ सभा का अयोजन किया गया।
नुक्कड़ सभा के माध्यम से गांववासियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार पासवान ने कहा कि, स्वच्छता को अपनाए बगैर विश्व गुरु की कल्पना असंभव है, इसलिए जन जन को स्वछता अभियान से जोड़ना होगा।
स्वयंसेवकों को उद्बोधित करते हुये डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि, समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति जब तक जागरूक नहीं होगा, तब तक स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की सार्थकता अधूरा रहेगा।
वहीं, नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुये डॉ. कोमल कुमारी ने कहा कि, स्वच्छ वातावरण में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, इसलिए हम सभी को अपने आसपास सफाई का ध्यान रखते हुए वातावरण की स्वच्छता सुनिश्चित करना होगा।
धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ. तारकेश्वर राम ने कहा कि, सामाजिक रूप से पिछड़ा वर्ग जब तक जागरूक नहीं होगा, तब तक यह अभियान अनवरत चलता रहेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार पासवान, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. कोमल, डॉ. स्वीटी सिंह, डॉ. तारकेश्वर राम सहित मुकेश कुमार, आरती कुमारी, सीमा, निधि, प्रेमचंद्र साह, शनि कुमार, गुड्डू, मीरा कुमारी, नेहा कुमारी सहित दर्जनों स्वयं सेवक और सेविकाएं उपस्थित रहे।
