मधुबनी जिले के बिस्फी राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2022-23 के लिए चयनित प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय परसौनी के अवलोकन को लेकर राज्य स्तरीय टीम विद्यालय पहुंचकर गहन निरीक्षण किया। राज्य स्तर पर पुरस्कार हेतु विद्यालयों का चयन निर्धारित प्रक्रियाओं के द्वारा की गई थी। इस विद्यालय को फाइव स्टार रटिंग प्राप्त हुआ है। राज्य स्तरीय पुरस्कार के चयनित विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस मौके पर बिहार स्वच्छत विद्यालय पुरस्कार कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय टीम के प्रमुख मुकेश कुमार ने हर बिंदु पर अवलोकन किया। टीम के द्वारा शैक्षणिक व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी कार्य, स्वच्छता दूत के कार्य, बाल सांसद, मीना मंच, बाल प्रेरक, किशोरी मंच, यूथ क्लब की सक्रियता देखकर आश्चर्यचकित रह गए। टीम के सदस्यों ने बताया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के सभी मानव को सौ प्रतिशत पूरा करने हेतु विद्यालय परिवार एवं छात्रों को धन्यवाद के पात्र हैं। कुमार ने बताया कि विद्यालय को बहुत ही अच्छी तरह से सजाया गया है, जो अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए यह प्रेरणादायक है। विद्यालय में प्रार्थना सभा जल निकासी बच्चों के पेयजल की व्यवस्था बहुत ही अनुकरणीय है। विद्यालय में किये गये पूर्व के निरीक्षण टीम में श्रीलंका की टीम का दौरा, बांग्लादेश, यूनिसेफ प्रमुख डीआरडी प्रमुख बंकू बिहारी, डीडीसी मधुबनी एसडीएम बेनीपट्टी द्वारा किए गए विद्यालय भ्रमण संबंधी अभिलेखों का भी अवलोकन किया है। वही बालिका शौचालय, मूत्रालय, विकलांग शौचालय, किचन गार्डन, हैड वास स्टेशन, विद्यालय के बगीचा, पैड बैंक,सौप बैंक,मास्क बैंक, बाल सुझाव पेटी, बच्चों का अखबार, बच्चों के द्वारा बनाए गए स्वच्छता संबंधी पेंटिंग सहीत कई स्वच्छता संबंधी बिंदुओं पर अवलोकन किया। अवलोकन करने के बाद मुकेश कुमार ने बताया कि यह विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार के लिए के लिए सभी मानकों पर खरा उतरता है। इस मौके पर विद्यालय प्रधान राजेश कुमार झा, रेनू कुमारी अभिलाषा श्रीवास्तव, पंकज कुमार, संजय मंडल, ललिता साह, कन्हैया कुमार, सुनीता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

